
ड्रीम इलेवन सात विकेट से विजयी। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बुधवार को यूनिक क्लब ड्यूज बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का चौथा लीग मैच ड्रीम 11 क्रिकेट क्लब और फ्रेंड्स 11 क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया जिसमें पिछले साल की चैंपियन ड्रीम 11 ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया न्योता पाकर बल्लेबाजी करने उतरी फ्रेंड्स 11 की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में 5 विकेट खोकर 72 रन बनाए। जिसमे फ्रेंड्स 11 के ओर से बल्लेबाजी करते हुए ओपनिंग बल्लेबाज कन्हैया ने 8 चौको के मदद से सबसे ज्यादा 33 रन बनाया जबकि वसीम ने 12 रन बनाए ड्रीम 11 के ओर से गेंदबाज बाबुल ने 4 ओवर में 11 रन देकर 2 विकेट लिए वहीँ जबाबी कार्रवाई में उतरी ड्रीम 11 की टीम ने महज 13 ओवर में 3 विकेट के नुकशान पर 73 रन बनाकर 7 विकेट से मैच जीत लिया ड्रीम 11 के ओर से कप्तान अंकुर ने नावाद 28 रन और बल्लेबाज हर्षबर्धन ने नावाद 24 रनों का योगदान दिया इन दोनों ने चौथे विकेट के लिए अटूट 46 रनों की अटूट साझेदारी की हर्षबर्धन को 24 रन औऱ 1 विकेट के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। कल पोइज़न 11 और माँ मलेछ मर्दनी क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला जाएगा दोनों टीम अपना पहला मैच हार चुकी है दोनों के लिए कल का मुकाबला करो या मरो का होगा। इस टूर्नामेंट को सफल बनाने में अध्यक्ष सुमित कुमार झा आयोजक मुरली झा सचिव अविनाश झा रतीश झा विकाश झा का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा।

