Home मुख्य फाइनल मैच में सारण की जीत। Voice of Darbhanga
मुख्य - December 22, 2016

फाइनल मैच में सारण की जीत। Voice of Darbhanga

img_20161222_214458_567

दरभंगा: जाले के स्थानीय कॉलेज मैदान में आयोजित काजी मौलाना मुजाहिदुर इस्लाम कासमी क्रिकेट कप टूनार्मेंट के फाइनल मैच में पिछले चार वर्षों से कप जीतने वाले विजेता रॉयल इंसिच्यूर्ट्स क्रिकेट क्लब समस्तीपुर से छपरा एलेवन क्रिकेट क्लव सारण ने इस कप पर कब्जा कर लिया. सारण ने समस्तीपुर को 23 रन से पराजित किया. टॉस जीतकर छपरा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया निर्धारित 20 ओभर के खेल में अपने सभी विकेट गावां कर इसके सभी खिलाड़ी 119 रन बना कर आॅलआउट हो गए. जवाब में समस्तीपुर की टीम तो अपने खेल में पूरी दमखम दिखाई परन्तु इसके सभी खिलाड़ी 17 ओभर में ही अपने सभी विकेट गवां कर मात्र 97रन ही बना पाई. इस मैच के मैंन आॅफ द सीरीज व बेस्ट बेड्समैन का पुरस्कार समस्तीपुर के मन्जय कुमार को दिया गया. मैन आॅफ द मैच छपरा टीम के खिलाड़ी राहुल कुमार व इसी टीम के मो. आरिफ को बेस्ट बॉलर व विकेटकीपर रोहित कुमार को पुरस्कार दिया गया. बेस्ट अम्पायर का पुरष्कार विपिन कुमार पाठक, अशोक कुमार डैनी व रणजीत सिंह ,को व बेस्ट कोमनटेटर मोहन भंडारी को कप प्रदान कर पुरष्कृत किया गया. उपविजेता का कप समस्तीपुर के कप्तान ब्रजेश कुमार को स्थानीय बिधायक जीवेश कुमार ने दिया. वही विजेता टीम छपरा के कप्तान रहमान को बीसीसीआई के अध्यक्ष सह राज्य के वित्त मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी ने प्रदान किया.

Share

Leave a Reply