
दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज में वार्षिकोत्सव की तैयारी। Voice of Darbhanga

दरभंगा : दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज में एनुअल फंक्शन की तैयारी पूरी कर ली गई है. तैयारी के संबंध में वहां के छात्र मो. गुलफराज और मो. असरफ ने बताया कि कल होने वाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दरभंगा प्रमंडल के आयुक्त आर.के खंडेलवाल होंगे. जबकि विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह होंगे. जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति साकेत कुशवाहा करेंगे. कार्यक्रम को लेकर छात्रों में काफी उत्साह देखा जा रहा है.

