Home मुख्य ट्रक की चपेट में आने से चार घायल। Voice of Darbhanga
मुख्य - December 22, 2016

ट्रक की चपेट में आने से चार घायल। Voice of Darbhanga

img_20161217_192007_442

दरभंगा: एसएच 88 के शंकर रोहर चौक के निकट बाइक एवं साइकिल का संतुलन बिगड़ने से दोनों पर सवार चार युवक कोयला से लदे ट्रक की चपेट में आने से जख्मी हो गए। इसमें तीन को इलाज के लिए डीएमसीएच भेजा गया। वहीं एक का इलाज स्थानीय चिकित्सक के यहां चल रहा है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जख्मी को इलाज के लिए पीएचसी भेजते हुए ट्रक को कब्जे में ले लिया। वहीं घटना के बाद चालक भागने में कामयाअ रहा।

जानकारी के अनुसार, गंगदह गांव के भुनेश्वर राम का पुत्र विश्वंभर (10) एवं जीवछ राम का पुत्र अमरनाथ (14) साइकिल से बहेड़ी की ओर जा रहा था। ट्रक को साइड देने में विपरीत दिशा से आ रही बाइक से टकराने को लेकर उसका संतुलन बिगड़ गया। इससे बाइक चालक का भी संतुलन बिगड़ गया। इसमें दोनों वाहन गुजर रहे ट्रक की चपेट में आ गया। बाइक सवार त्रिमुहानी के रामदेव यादव के पुत्र मुन्नू एवं बंडिहुली के रमेश यादव के पुत्र रमण जख्मी हो गए। अमरनाथ को छोड़ पुलिस ने तीनों जख्मी को पीएचसी भेज दिया। जहां से तीनों को डीएमसीएच रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने बताया कि जेएच 02 ए ए 0361 नंबर की ट्रक जब्त कर लिया गया है। जख्मी के बयान के आलोक में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share

Leave a Reply