Home मुख्य राहुल गांधी किसी खानदान के युवा नेता हो सकते है देश के नहीं – अश्वनी चौबे। Voice of Darbhanga
मुख्य - December 23, 2016

राहुल गांधी किसी खानदान के युवा नेता हो सकते है देश के नहीं – अश्वनी चौबे। Voice of Darbhanga

img-20161223-wa0109

दरभंगा: बिहार के दरभंगा में मीडिया से बात करते हुए यह बातें बीजेपी के सांसद अश्वनी चौबे ने कहा की राहुल गांधी किसी खानदान के युवा नेता हो सकते है देश के नही , वही श्री चौबे इतने पर ही नहीं रुके बल्कि राहुल का माज़क उड़ाते हुए कहा कि आज कौन दी मिर्ची खाये है राहुल लाल या हरी , खाने में क्या खाएं बैगन या टमाटर जिसे इनमें कोइ अंतर , जिसे भैस और बाघ में भी नहीं पता उसकी बातों का कहना, राहुल पर प्रहार करते हुए श्री चौबे ने कहा जो बातें राहुल गांधी को संसद में रखना चाहिए और जांच की मांग करनी चाहिए उसे वह बहार कह रहे है । साथ ही नरेंद्र मोदी का बचाव करते हुए कहा देश ही नहीं विश्व में मोदी जी पर कोई रत्ती भर का आरोप नहीं है कांग्रेस को नसीहत देते हुए कहा कि पहले अपनी भ्रष्टाचार की जांच करा ले , कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा ये एक्के दुक्के लोग जो खुद भ्रष्टाचार में लिप्त है वे लोग ऐसी बाते करते है ।

इस प्रेस कांफ्रेंस में जिलाध्यक्ष हरी सहनी, जाले विधायक जीबेश कुमार, विधान पार्षद अर्जुन सहनी, गोपाल जी ठाकुर, प्रदीप ठाकुर, बालेंदु झा, अशोक नायक, अमलेश झा, घनश्याम झा, आदित्य नारायण मन्ना आदि सहित जिले के कई भाजपा नेता उपस्थित थे।

Share

Leave a Reply