
लोकतंत्र के चौथे खम्भे को बीडीओ ने बैठक से निकाला। Voice of Darbhanga

दरभंगा: देश के चार स्तंभ जिस पर देश टिका हुआ है विधायिका, कार्यपालिका, न्यायपालिका और चौथा स्तंभ मीडिया को माना गया है। समाज के आइने यानि पत्रकार को ही जिले के एक प्रखंड कार्यालय में में चल रहे पंचायत समिति की बैठक में से बीडीओ साहब के द्वारा निकलवा दिया गया। पत्रकार की गरिमा को कुंठित करने वाली यह घटना जिले के बहादुरपुर प्रखंड कार्यालय की है। जहां पंचायत समिति सदस्यों के साथ चल रही बैठक से मीडिया कर्मियों को प्रखंड बीडीओ के द्वारा दफ्तर से बाहर निकाल दिया गया। पत्रकारों के साथ बीडीओ के द्वारा किए गए इस अशोभनीय घटना को लेकर पंचायत समिति सदस्यों ने बैठक का बहिष्कार करते हुए बताया कि समाज प्रहरी पत्रकार को प्रखंड बीडीओ द्वारा मुखिया से सांठगांठ कर मनरेगा की योजनाओं को पारित करने का प्रयास किया जा रहा था। जिसकी जानकारी पंचायत समिति सदस्यों को लग गई। उसके बाद पंचायत समिति सदस्यों ने पंचायत समिति के सदस्यों के अधिकारों में की गई कटोती व पत्रकार को दफ्तर से बाहर निकालने को लेकर बैठक का बहिष्कार कर दिया।

