
उद्घाटन मैच में सिमरी ने सिंघवाड़ा को हराया। Voice of Darbhanga

दरभंगा: सिंघवाड़ा प्रखड के चौधरी केदारनाथ उच्च विद्यालय परिसर में शुक्रवार को राधे कृष्ण क्रिकेट टूर्नामेंट का उदघाटन विद्यालय के प्रधानाध्यपक ने किया। टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच में सिमरी ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवरों में 7 विकेट पर 211रन बनाया। जबाब में उतरी सिंहवाड़ा की टीम ने 14 ओवरों में 150 रन पर ही सिमट गई। मैन ऑफ द मैच विजेता टीम के खिलाड़ी मन्नू को दिया गया। इस मैच की अंपायरिंग दोनों अनुभवी अंपायर काशीनाथ पांडेय व त्रिलोक मनी ने किया ।

