Home मुख्य सैकड़ो की संख्या में जुटे माले कार्यकर्ताओ का नोटबंदी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन। Voice of Darbhanga
मुख्य - December 23, 2016

सैकड़ो की संख्या में जुटे माले कार्यकर्ताओ का नोटबंदी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन। Voice of Darbhanga

img-20161223-wa0149

दरभंगा : नोटबंदी से प्रभावित कई लोगों का गुस्सा आकिरकार फूट पड़ा और वो सड़क पर उतर आये. उनका कहना था कि  नोटबंदी को लेकर लोगों को क्या परेशानियां हो रही हैं…ये शायद उन तमाम लोगों को समझ में नहीं आ रहा जो सत्ता में हैं.
ग्रामीण गरीबों ने तमाम गरीबों-मजदूरों को एक-एक लाख गुजारा भत्ता देने, किसानों के धान खरीद करने और प्रति किवंटल 300 रूपए  बोनस देने, गरीबों को राशन देने, किसानों का तमाम लोन माफ करने और  नोटबंदी को देखते हुए जॉबकार्ड धारी मजदूरों को काम देने , भूमिहीनों को जमींन देने, बटाईदारों के लिए कानून बनाने और पंचायत समिति को संबिधान प्रदत्त अधिकार देने आदि मांगों को लेकर बहादुरपुर प्रखंड कार्यालय पर माले कार्यकर्ताओं द्वारा आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया. प्रदर्शन का नेतृत्व  माले के राज्य कमिटी सदस्य अभिषेक कुमार, खेग्रामस जिलाधक्ष् जंगी यादव, हरि पासवान, प्रवीण कुमार, उमेश प्रसाद साह और रामलाल सहनी ने किया.

Share

Leave a Reply