
शुल्क वृद्धि के विरोध में एआईडीएसओ का प्रतिवाद मार्च। Voice of Darbhanga

दरभंगा : आॅल इंडिया डीएसओं के कार्यकर्ताओं ने बिहार के तमाम विश्वविद्यालयों में शुल्क वृद्धि शिक्षक व कर्मियों की कमी शिक्षा बजट में कटौती, उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन में गड़बड़ी सहित विभिन्न मांगों को लेकर राज्य व्यापी प्रतिवाद दिवस का आयोजन किया. जुलुस की शक्ल में मिलान चौक से ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय पहुंचे, संगठन के कार्यकर्ताओं का नेतृत्व ललन कुमार झा ने किया. विश्वविद्यालय पहुंच कर जिला संयोजक अमित ठाकुर की अध्यक्षता में सभा का आयोजन किया गया. इसे संबोधित करते हुए राज्य उपाध्यक्ष लाल कुमार ने कहा कि आजादी के सेनानियों का सपना था कि जब भारत आजाद होगा. तो सबकों मुफ्त शिक्षा मिलेगी, लेकिन आज तब जितने भी सरकारें आयी. उसने शिक्षा बजट में दिनों दिन कटौती करती गई और अब छात्रों पर शुल्क बढ़ाकर उसकी पूर्ति की योजना बनाई जा रही है. वहीं जिला संयोजक श्री ठाकुर ने छात्र संघ चुनाव का मामला उठाया. विचार व्यक्त करने वालों में ललित कुमार झा, अभिषेक झा, प्रभु कुमार, विकाश गिरी, चिन्टु कुमार, अमोद कुमार, खुर्शिद आलम, राहुल झा, विवेक कुमार पासवान, राजा कुमार, विराट कोहली, सागर कुमार, इन्द्र कुमार आदि शामिल थे.

