
छात्रों ने पिकनिक मनाने के बजाय किया देर रात तक वृक्षारोपण। Voice of Darbhanga

दरभंगा: दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के छात्रों ने नए साल की शुरूआत एक खास अंदाज में की. कॉलेज के छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए कॉलेज परिसर में पेड़-पौधे लगाकर नए साल का आगाज किया. इंजीनियरिंग के छात्रों ने इस मौके पर बताया कि देश में बढ़ रहे प्रदूषण की रोक थाम के लिए हम सभी को आगे आने की जरूरत है. इसके लिए ज्यादा से ज्यादा पेड़-पौधे लगाने चाहिए. जिससे पृथ्वी पर वातावरण अनुकूल बना रहे.
कॉलेज के छात्रों ने कहा कि उत्तराखंड की महिलाओं ने चिपको आंदोलन के तहत पेड़ से चिपक कर लाखों पेड़-पौधों को कटने से बचाया, इससे सभी को प्रेरणा लेने की जरूरत है. साथ ही जगह-जगह काटे जा रहे पेड़-पौधों को बचाने की जरूरत है. मौके पर रूपेश, अमित, दीपक, विनायक, गुलफ़राज़ आदि दर्जनों छात्र उपस्थित थे.

