
नोटबन्दी पर कांग्रेस विधायक ने दागे पाँच सवाल और रखी पाँच मांगे। Voice of Darbhanga

दरभंगा : विधान समिति के सभापति सह रोसड़ा से विधायक डॉ. अशोक कुमार ने सोमवार को दरभंगा जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि नोटबंदी ने देश में तालाबंदी का माहौल उत्पन्न कर दिया है. इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से देश की जनता पांच सवाल व पांच जवाब मांग रही है.
उठाये गये सवाल
1. देश के लोगों ने अपनी सारी कमाई बैंक में जमा कर दी, अब प्रधानमंत्री बताएं कितना काला धन देश में आया?
2. नोटबंदी से देश को कितना आर्थिक हानी हुई व कितने लोगों ने अपनी नौकरी खो दी?
3. नोटबंदी के कारण देश में कितनों की जान गई, साथ ही उन्हें क्या मुआवजा मिला?
4. नोटबंदी से पहले क्या इसकी तैयारी की गई थी, आरबीआई व देश के बड़े अर्थशास्त्रियों से सलाह लिया गया था?
5. नोटबंदी से तीन महीने पहले तक 25 लाख लोगों व संस्था का नाम बताया जाएगा?
रखी गयी पांच मांगें
1. बैंक से पैसे निकालने की पाबंदी हटाई जाए. जनता का पैसा जनता को दिया जाए. साथ ही 8 नवंबर से पैसा निकलने की तारीख तक सभी बैंक के खाताधारकों को 18% ब्याज दिया जाए व कैशलेस लेन-देन पर करने पर कटने वाली कमीशन बंद किया जाए.
2. किसानों को रबी की फसलों में एमएसपी पर 20% बोनस दिया जाए ताकि नोटबंदी से हुए नुकसान की भरपाई हो सके.
3. नोटबंदी से महिलाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है. उन सभी बीपीएल परिवार की हर एक महिला के खाते में 25000 रूपये जमा करवाया जाएं.
4. मनरेगा मजदूरों के काम के दिन और दिहाड़ी दोगुनी की जाए व नोटबंदी के चलते बेरोजगार हुए मजदूरों को 1 नवंबर 2016 से 31 मार्च 2017 तक बेरोजगारी भत्ता दिया जाए.
5. छोटे दुकानदारों व उद्द्योगों को इनकम टैक्स व सेल्स टैक्स में 50% की छूट दी जाए व सेल्स टैक्स छूट से होने वाली नुकसान का भुगतान केन्द्र सरकार करे.
प्रेस वार्ता में जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष सीताराम चौधरी, अरुण कुमार झा, पंकज चौधरी, कन्हैया झा, मनोज झा, रतिकांत झा, माधव झा, मिथलेश पासवान,अशोक पासवान, जयशंकर चौधरी, गुलाम साहिद, उदित नारायण चौधरी, डॉ.खोदादाद, जिला उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता, मो.असलम आदि कार्यकर्ता मौजूद थे.

