Home मुख्य अररिया में माले नेता की हत्या के विरोध में चार जनवरी से शुरू होगा आंदोलन। Voice of Darbhanga
मुख्य - January 2, 2017

अररिया में माले नेता की हत्या के विरोध में चार जनवरी से शुरू होगा आंदोलन। Voice of Darbhanga

img_20170102_211136_379

दरभंगा : भाकपा माले ने अररिया में पार्टी के जिला सचिव सत्य नारायण प्रसाद और बेचन ऋषिदेव की लाश मिलने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए 4 जनवरी को राज्यव्यापी चक्का जाम करने का आह्वान किया है. पार्टी के जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने लिखित जानकारी देते हुए बताया कि अररिया में बैठक के दौरान दबंगों द्वारा हमला कर दर्जन भर लोगों को घायल कर दिया गया और जिला सचिव सहित दो कार्यकर्ताओं का अपहरण कर लिया गया था. घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए पूर्व सांसद रामेश्वर प्रसाद और खेमस के राष्ट्रीय महासचिव धीरेन्द्र झा अररिया पहुंचे हैं. इसी बीच लाश मिलने की सूचना है. जिसको लेकर पार्टी ने राज्यव्यापी संघर्ष करने का ऐलान किया है.

Share

Leave a Reply