
मद्य निषेध अभियान को लेकर समीक्षा बैठक। Voice of Darbhanga

केवटी : प्रखण्ड मुख्यालय अवस्थित इन्दिरा आवास भवन में मद्य निषेध अभियान द्वितीय चरण की सफलता हेतु प्रखण्ड विकास पदाधिकारी तौकीर हाशमी की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई. बैठक को संबोधित करते हुए बी0डी0ओ0 ने बताया की आगामी 10 जनवरी 2017 को पुन: बैठक होगी और 11 जनवरी 2017 को प्रखण्ड भर के सभी विद्यालयों के पोषक क्षेत्र में प्रभात फेरी निकली जायगी. जिसमें विद्यालयो के शिक्षक/शिक्षिका, पंचायत प्रतिनिधि, सेविका, आशा कार्यकर्ता शामिल होंगे. उक्त बैठक में 21 जनवरी को पूरे राज्य में बनने वाले मानव शृंखला बनाये जाने हेतु भी विचार-विमर्श किया गया. इस बैठक में सीओ संतोष कुमार सुमन, प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ0 निर्मल कुमार लाल, बी0ई0ओ0 विष्णु देव यादव एवं सम्बंधित पदाधिकारी मौजूद थे.

