Home मुख्य साल की पहली रात अंधेरे में कटी आरएस टैंक के आसपास के इलाके के लोगो की। Voice of Darbhanga
मुख्य - January 2, 2017

साल की पहली रात अंधेरे में कटी आरएस टैंक के आसपास के इलाके के लोगो की। Voice of Darbhanga

img_20170102_215258_477

दरभंगा: नये साल की पहली रात से ही विद्युत संकट का सामना करना पड़ा बहादुरपुर प्रखंड के आरएस टैंक फीडर के उपभोक्ताओं को. रविवार की देर रात गायब हुई बिजली सोमवार को दिन के करीब एक बजे उपभोक्ताओं को नसीब हुई. पेयजल संकट का सामना करना पड़ा. आजकल अधिकांश लोग मोबाइल रखने लगे हैं, ऐसे में बिजली पर बैटरी चार्ज को लेकर निर्भरता बढ़ गयी है. ग्राउंड फ्लोर पर रहने वाले उपभोक्ता चापाकल से पानी लेकर अपना दैनिक कार्य संपन्न करते रहे, लेकिन वैसे उपभोक्ता जो दो मंजिला अथवा उससे ऊपर की मंजिलो पर रहते हैं उन्हें गंभीर संकट झेलने पड़े. बिजली बाधित रहने पर पावर हाउस के दिए गए नं. पर एक तो संपर्क साधना बड़े ही धैर्य का काम है और अगर बात भी हुई तो टालमटोल सा आश्वासन दिया जाता है. रविवार की रात करीब 8 बजे ही वाटरवेज कॉलोनी के निकट स्थित ट्रांसफार्मर के पास मेन लाइन तार जलकर गिर गया था.

Share

Leave a Reply