Home मुख्य स्वच्छता अभियान को ठेंगा दिखा रहा है जिलाधिकारी आवास के निकट स्थित आदर्श विद्यालय की स्थिति। Voice of Darbhanga
मुख्य - January 3, 2017

स्वच्छता अभियान को ठेंगा दिखा रहा है जिलाधिकारी आवास के निकट स्थित आदर्श विद्यालय की स्थिति। Voice of Darbhanga

img_20170103_093348_403

सौजन्य: ए जिलानी
दरभंगा: केंद्र सरकार हो या फिर राज्य सरकार, दोनों ही स्वच्छता को लेकर काफी संजीदा नजर आ रहे हैं. राज्य सरकार के निर्देश पर जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह भी काफी जोरशोर से इस अभियान को सफल करने में जुटे हैं. विशेषकर सरकारी विद्यालयों में कड़ाई से इसका पालन किये जाने पर बल दिया है. अब हम जरा नजर डालते हैं जिलाधिकारी आवास के ठीक पीछे अवस्थित आदर्श मध्य विद्यालय की स्थिति पर. यह विद्यालय तीन ओर से जलकुम्भी से भरे नाले से सटा है, नालों की सफाई नहीं होने से इसमें जानलेवा मच्छरों का पनपना कोई आश्चर्य की बात नहीं है. विद्यालय परिसर कितना भी स्वच्छ क्यों न हो जाय, नालों से उत्पन्न जानलेवा मच्छरों से मुक्ति मिलना असंभव है. रही बात विद्यालय परिसर के सफाई की तो वर्तमान व्यवस्था में अधिकांश विद्यालयों में सफाई कर्मी की नियुक्ति भी नहीं की गयी है. परिणामस्वरूप छात्रों से झाड़ू लगाया जाता है जो न्यायोचित व्यवस्था भी नहीं है. जब जिलाधिकारी आवास के समीप का विद्यालय स्वच्छता मिशन को पूरा करने में असमर्थ दिख रहा है तो फिर दूर दराज का विद्यालय, सरकारों के इस नेक इरादे को संसाधनों के अभाव में कैसे पूरा कर सकेगा. अपने आप में एक अनसुलझी पहेली ही है.

Share

Leave a Reply