Home मुख्य भूमाफिया ने प्रोफेसर को लगाया तीन लाख का चूना। Voice of Darbhanga
मुख्य - January 3, 2017

भूमाफिया ने प्रोफेसर को लगाया तीन लाख का चूना। Voice of Darbhanga

img_20170103_185816_565

दरभंगा : पुलिस की लचर कानूनी कारवाई के कारण भूमाफियाओं का मनोबल दिनोदिन बढ़ता जा रहा है । पिछले वर्ष भूमाफिया ने विश्वविद्यालय के पीजी अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष सह विवि के भूसंपदा पदाधिकारी प्रो. उत्तम लाल ठाकुर को अपना निशाना बनाते हुए 3 लाख 1 हजार रुपैये ठग लिये । पुलिस सूत्रो के मुताबिक प्रो. ठाकुर को सदर थाना क्षेत्र के ककरघट्टी निवासी मो. फ़ख़रुद्दीन के पुत्र मो. इरफ़ान अली अहमद व विवि थाना क्षेत्र के डैनवी रोड निवासी शैलेन्द्र सिंह के पुत्र संतोष सिंह ने नाका न. 2 के समीप साहेबदागंज मोहल्ले में एक कट्ठा एक धूर जमीन में बनी एक मकान दिखा कर बेचने की बात की । जिसके बाद मकान की कीमत 40 लाख में तय हुई । प्रो. ठाकुर ने एडवांस के रूप में तीन लाख एक हजार रुपैया चेक के माध्यम से मो. इरफान व संतोष को दिये । वही प्रो. ठाकुर रुपैया देने के बाद जमीन के बारे में पता करने लगे तो उन्हें पता चला की उक्त जमीन और मकान मधुबनी के रहने वाले की है और वे वनारस में रह रहे है । इसके बाद प्रोफेसर ने दोनों के ऊपर रुपैया वापस करने का दबाब बनाना शुरू कर दिया । जिसके बाद उन्हें दो बार चेक के माध्यम से ठगों द्वारा रुपैया वापस किया गया । लेकिन खाते में पैसा नहीं रहने के कारण चेक बाउंस कर गया । जिसके बाद प्रोफेसर ने विवि थाना में 8 दिसम्बर को आवेदन देकर इरफान अली अहमद और संतोष सिंह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाई । पुलिस द्वारा जब इस मामले में कांड संख्या 261/16 दर्ज कर अनुसन्धान किया गया तो भूमाफिया द्वारा ठगी करने का घटना प्रकाश में आया । थानाध्यक्ष ने बताया की अनुसन्धान के दौरान पता चला की दोनों भूमाफिया के साथ मिलकर लोगो को ठगने का कार्य करते है । मामले को गंभीरता से  लेकर पुलिस कार्य कर रही है । जल्द ही दोनों आरोपी की गिरफ्तारी की जायेगी ।

Share

Leave a Reply