
जनाधिकार मंच ने मनाई दलित चिंतक सावित्री बाई फुले की जयंती। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिले के बेनीपुर में जनाधिकार मंच के तत्वावधान में मंगलवार को मकरमपुर महादलित बस्ती में महान दलित चिंतक , समाज सुधारक, शिक्षक सावित्री बाई फूले की जयंती दिनेश मल्लिक की अध्यक्षता में मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके जीवन पर चर्चा की गई। अध्यक्षता कर रहे श्री मल्लिक नें उपस्थित लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि सावित्री बाई फूले भारत की पहली महिला शिक्षिका समाज सुधारक थी जिन्होंने अपने मरते दम तक वंचितो के उत्थान के लिये समर्पित रही। पूर्व मुखिया नरेश ना0 चौधरी ने कहा कि समाज को उन्होने तब दिशा दिखाई जब इस वर्ग के लोगों को समाज में मनुष्य रूप में भी गिना नहीं जाता था। डॉ रमण कुमार झा ने कहा कि उन्होने जो ज्योति जलाई थी वह आज दलित जागरण की विशाल ज्योति पूंज बन चुकी है। ऐसी ज्योति धरती पर कभी कभी ही अवतरित होती है। उपस्थित लोगों को पंसस मुकुंद झा एवं नवल कुमार मिश्र ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में दिनेश मल्लीक, नरेश मल्लिक, प्रमोद मल्लिक, रंजीत मल्लिक ,अशोक मल्लिक, दिलीप मल्लिक, उमेश मल्लिक ,मनोज मल्लिक,जया देवी सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे .

