
वाहन चेकिंग में शराब धराया। Voice of Darbhanga

दरभंगा: कमतौल थानाक्षेत्र अंतर्गत एस एच 75 में मंगलवार की वाहन चेकिंग के दौरान कमतौल थानाध्यक्ष राजकुमार राय के नेतृत्व में स0अ0नि0 ललन शर्मा व् पुलिस बलों ने भाड़े के वाहन पर सवार सीतामढ़ी जिला के पुपरी थांना क्षेत्र के पुपरी गाँव निवासी अशोक प्रसाद के पुत्र राजा कुमार को पांच बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पांचों बोतल में 750 एमएल के चार रॉयल स्टेज व् एक लीटर पैक में ब्लेंडर प्राइड शामिल है। पांचों बोतल काले रंग की बैग में दरभंगा की ओर से लाया जा रहा था ।

