
संयुक्त छात्र संगठन ने फूंका कुलपति का पुतला। Voice of Darbhanga

दरभंगा : ललित नारायण मिथिला विवि के कुलपति प्रो. साकेत कुशवाहा का पुतला संयुक्त छात्र संगठन की ओर से मंगलवार को शहर के भोगेन्द्र झा चौक पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए फूंका गया. पुतला दहन के बाद कार्यक्रम एक सभा में तब्दील हो गया, जिसकी अध्यक्षता छात्र राजद के विवि अध्यक्ष दिनेश कुमार मंडल ने किया.
सभा के माध्यम से छात्र संगठन के सदस्यों ने ललित नारायण मिथिला विवि के कुलपति प्रो. साकेत कुशवाहा पर आरोप लगाते हुए कहा कि कुलपति कार्यकाल के कुछ दिन बचे हैं उस से पहले ही दीक्षांत समारोह के नाम पर पैसों का बंदर बांट किया जा रहा है. परीक्षाओं में हो रही घोर गरबरी की जांच की मांग संगठन की ओर से की गई. मौके पर एआईएसएफ के डॉ. सुमन कुमार झा,शंकर कुमार सिंह,छात्र राजद के संतोष गोस्वामी, छात्र जनअधिकार पार्टी के सोनू तिवारी, दीपक झा, मोहन यादव, शुभम सिहं, सुरेन्द्र कुमार, डॉ. गंगा प्रसाद, हेमंत राय, रौशन सहित दर्जनों संयुक्त छात्र संगठन के सदस्य मौजूद थे.

