
याद किये गए नीलाम्बर चौधरी एवं ललित बाबू। Voice of Darbhanga

दरभंगा : भारत सरकार के पूर्व रेल मंत्री स्व. ललित नारायण मिश्र की 83वीं पुण्यतिथि व बिहार सरकार के पूर्व विधान परिषद सदस्य व शिक्षाविद स्व. डॉ. नीलाम्बर चौधरी की 83वीं जयंती के मौके पर मंगलवार को शहर के बलभद्रपुर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला उपाध्यक्ष रामपुकार चौधरी के नेतृत्व में दोनों पूर्व दिग्गज नेताओं के तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया.
वहीं पार्टी कार्यालय में एक संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया. जहां गोष्ठी को संबोधित करते हुए रामपुकार चौधरी ने स्व. नीलाम्बर चौधरी व स्व. ललित बाबू के जीवन संबंधित कई पहलूओं पर विचार प्रकट किया. कांग्रेस जिला प्रवक्ता मो. असलम ने मौके पर कहा कि स्व. नीलाम्बर बाबू, और ललित बाबू कांग्रेस के धरोह थे. श्रद्धांजलि सभा में परमानंद झा, पंकज चौधरी, कन्हैया झा, जयशंकर चौधरी, उदित नारायण चौधरी, हशमत अली, विजयकांत चौधरी, रतिकांत झा, महादेव पासवान, अशोक पासवान, गुलाम शाहिद, नरेश ठाकुर, राजकुमार पासवान, सुनील चौधरी, गणेश सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद थे.

