
फ्रॉड कॉल से एटीएम बन्द होने का झांसा देकर अकॉउंट से उड़ाए पैसे। Voice of Darbhanga

दरभंगा: कमतौल थाना क्षेत्र के हरिहरपुर निवासी सखी चन्द्र साह के पुत्र अनिल साह के एसबीआई शिवधारा खाते से बीते एक जनवरी को साइबर अपराधियो ने एटीएम बन्द होने के नाम का झांसा देकर खाते से 67825 रु की निकासी कर लिया।एक जनवरी की ठगी की घटना को लेकर मंगलवार को पीड़ित ने कमतौल थाने में आवेदन देकर कमतौल थाना कांड सं 1/17 दर्ज किया गया है।अपने दर्ज आवेदन में उन्होंने बताया है कि दिनाक 1-1-17 को 9534710928 से अपने को शिवधारा एस बी आई का शाखा प्रबंधक बताते हुये मेरे मोबाइल पर फ़ोन आया की आपका ए टी एम बन्द हो रहा है आप अपने ए टी एम खाते का गुप्त कोड बताये .घटना के बाद पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है।

