Home मुख्य चौदह ताला काटने के बाद चोरो ने की दस हजार की चोरी। Voice of Darbhanga
मुख्य - January 3, 2017

चौदह ताला काटने के बाद चोरो ने की दस हजार की चोरी। Voice of Darbhanga

img_20170103_214626_655
दरभंगा : बीती मंगलवार की रात जिले के जाले थाना क्षेत्र के घोघराहा बाजार स्थित भूषण आजाद मॉर्केट कम्प्लेक्स स्थित जगदीश बर्तन एन्ड ज्वेलर्स नामक सोना-चांदी की दुकान के शटर के सभी 14 तालों को तोड़, अज्ञात चोरों ने दस हजार रुपए मूल्य के जेवरात चोरी कर लिए है. इस आलोक में दूकानदार सीतामढ़ी जिला के पुपरी निवासी जगदीश प्रसाद ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध जाले थांना काण्ड संख्या 1/17 दर्ज कराया है जिसमे दुकान में रखी चाँदी की दस पायल कीमत 10 हजार रुपये का उल्लेख प्राथमिकी में किया है. दुकानदार जगदीश प्रसाद ने बताया कि दुकान के तिजोड़ी में बेशकीमती आभूषण रखी हुई थी. जिसे चोरो ने उसके एक कब्जा को काट डाला लेकिन अन्य तीन कब्जा नही कट सकी, जिस कारण वह बाल बाल बच गए है. मालुम हो कि मंगलवार को मधुबनी जिला के बेनीपट्टी में राज्यपाल का कार्यक्रम होने के कारण सीमावर्ती दरभंगा जिला के जाले थाना पुलिस सारी रात गश्ती कर एक एक पथ व टोलो को खंगालती रही थी. इस आलोक में कयास लगाया जा रहा है. रात्री डेढ़ बजे घोघराहा चट्टी चौक पर पुलिस जीप का साइरन सुन चोर भागने में ही अपनी भलाई समझते हुए चुपचाप भाग खड़े हुये. इस आलोक में थनाध्यक्ष आर. के. शर्मा व स0अ0नि0 ब्रजेश पांडये ने संयुक्त रूप से बताया कि पुलिस इस ठंड के मौसम में सतत गस्ती तेज कर रखी है. वही कई पंचायतों में ग्राम रक्षा दल का भी गठन की गई है.

Share

Leave a Reply