
उप प्रमुख के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिले के केवटी प्रखण्ड में स्वच्छ भारत मिशन के तहत मंगलवार को क्षेत्र के होदा चौक असराहा में स्वच्छता अभियान चलाया गया. उपप्रमुख वसीमा खातून के नेतृत्व में चले अभियान में शामिल ग्रामीणों ने झाड़ू लगाकर उक्त जगहों की सफाई कर कचरे को उठाया. मौके पर मो .जयाउल होदा, वार्ड सदस्य मो.मोही के अलावा मो.कलाम, मो. इरफान, मो.रिजवान, मो. नूर आलम, अब्दुस सलाम, मो. राजा, मो. मोहीउद्दीन आदि शामिल थे.

