Home मुख्य वर्षो से मृत पड़ा है कभी हज़ारो एकड़ को सींचने वाला सरकारी नलकूप। Voice of Darbhanga
मुख्य - January 4, 2017

वर्षो से मृत पड़ा है कभी हज़ारो एकड़ को सींचने वाला सरकारी नलकूप। Voice of Darbhanga

img_20170104_141520_394

दरभंगा(सं0सू0)
जिले के केवंटी प्रखंड अंतर्गत खिरमा पंचायत का राजकीय नलकूप पिछले करीब पच्चीस वर्षों से यांत्रिक खराबी के कारण पंचायत के किसानों के लिए शोभा की वस्तु बनी हुई हैं।
विभाग भी उदासीन हैं। इस कारण यहां के किसानों को निजी बोरिंग के सहारे खेतों में पटवन कराने को विवश होना पड़ रहा हैं। बताया जाता हैं कि इस राजकीय नलकूप से उक्त पंचायत के किसानों का सैकड़ों एकड़ भूमि का पटवन होता था। इससे अच्छी फसल की उपज होती थी। फिलहाल यहां के किसान निजी बोरिंग वालों के हाथ आर्थिक दोहन के शिकार हो रहें हैं। वर्षों पूर्व गाड़े गए राजकीय नलकूप काफी दिनों तक उपयोग में आने के बाद वर्ष 1982 – 83 से ही बंद हैं।
वहीं जगह- जगह नाला व नाला पाइप भी क्षतिग्रस्त हैं। पूर्व जिपस मो. अखलाक, केवटी व्यापार मंडल के अध्यक्ष दुखी यादव ने बताया कि किसानों के हित में उक्त राजकीय नलकूप को यथाशीघ्र चालू कराने की मांग कई बार विभाग के अघिकारियों से की गई। लेकिन आज तक इस दिशा में कोई पहल नहीं हुई। राम साह, पुनीत यादव, केवल यादव, पप्पू साह, उमेश ठाकुर आदि किसानों का कहना हैं कि नलकूप खराब रहने से खेतों में पटवन करने में काफी कठिनाई हो रहीं हैं । इस संबंध में पूछे जाने पर बीएओ देवेन्द्र सिंह ने बताया कि नलकूप के बावत विभाग को रिपोर्ट भेजी गई हैं।

Share

Leave a Reply