Home मुख्य असराहा को खुले में शौचमुक्त बनाने केलिए चलाया गया जागरूकता अभियान। Voice of Darbhanga
मुख्य - January 4, 2017

असराहा को खुले में शौचमुक्त बनाने केलिए चलाया गया जागरूकता अभियान। Voice of Darbhanga

img_20170104_173911_835

दरभंगा: केवंटी प्रखंड के असराहा पंचायत को खुले में शौचमुक्त बनाने को लेकर मिशन चक- चक स्वच्छ भारत मिशन (लोहिया) स्वच्छता अभियान चलाया।
बुधवार को वहां के जनप्रतिनिघियों व लोगों ने असराहा के अनुसूचित जाति जजनजाति टोल में मुखिया साजरा प्रवीण के नेतृत्व में जागरूकता अभियान चलाया। अभियान में शामिल जनप्रतिनिघियों व लोगों ने स्वच्छता के प्रति पंचायतवासियों को जागरूक किया। वहीं खुले में शौच नहीं जाने का आग्रह करते हुए घर-घर शौचालय निर्माण कर पंचायत को खुले में शौच से मुक्त बनाने में सहयोग की अपील की।
इस दौरान उपप्रमुख पति मो.जयाउल होदा छोटू ने खुले में शौच करने से होनेवाली बीमारी पर विस्तृत चर्चा की। वहीं खुर्शीद आलम ने कहा कि खुले में शौच करना स्वास्थ्य के लिए नुकसान दायक हैं। अभियान में मो.भोला, कलीम, मो.इरफान, मो.जूही, मो.फसीउज्जमा के अलावा पंचायत विकास मित्र समेत कई शामिल थे।

Share

Leave a Reply