Home मुख्य हत्याकांडों के खिलाफ माले ने किया चक्का जाम। Voice of Darbhanga
मुख्य - January 4, 2017

हत्याकांडों के खिलाफ माले ने किया चक्का जाम। Voice of Darbhanga

img-20170104-wa0108

दरभंगा : अररिया के भरगामा प्रखंड अंतर्गत मुसहरी में माले जिला सचिव सत्यनारायण सिंह यादव, खेग्रामस के राज्य परिषद सदस्य कमलेश्वरी ऋषिदेव को अगवा कर जघन्य हत्या और समस्तीपुर में हुए पत्रकार की हत्या के खिलाफ बुधवार को जिल में राज्यव्यापी चक्का जाम के तहत शहर के लहेरियासराय पोलो मैदान से भाकपा-माले की ओर से प्रतिवाद मार्च निकाला गया.
इसमें जिला सचिव बैद्यनाथ यादव, माले राज्य कमिटी सदस्य अभिषेक कुमार, जिला कमिटी के वरिष्ठ सदस्य आरके सहनी, लक्ष्मी पासवान,इंसाफ मंच के नेयाज अहमद, सादिक भारती,प्रो कल्याण भारती,देवेन्द्र कुमार, एक्टू के रामनारयण पासवान, ऐपवा की शनिचरी देवी, रानी शर्मा, प्रिन्स कुमार कर्ण, रंजीत राम व अभकिसान महासभा के प्रवीण यादव ने मुख्य रूप से मार्च का नेतृत्व किया. जहां प्रतिवाद मार्च में अररिया हत्याकांड के जिम्मेवार हत्यारों की गिरफ्तारी व भरगामा थानाध्यक्ष को बर्खास्त करने, भूमि सुधार आयोग की सिफारिश को लागू करने की मांग प्रतिवाद सभा की अध्यक्षता करते हुए सदीक भारती ने कही. वहीं माले जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने कहा कि सामाजिक न्याय की नीतीश-लालू के राज में लगातार दलित-गरीब-अल्पसंख्यकों की हत्यायें हो रही है जिसको लेकर बिहार सरकार जिम्मेवार है. मार्च में आइसा के संदीप चौधरी, इनौस गजेन्द्र शर्मा, शनिचरी देवी, उमेश साह, हीरा पासवान, हरि पासवान, सावित्री देवी आदि मौजूद थे.

img-20170104-wa0105

Share

Leave a Reply