
Home मुख्य मिथिला विवि में अराजकता के खिलाफ संयुक्त छात्र संगठन का एक दिवसीय उपवास। Voice of Darbhanga
मिथिला विवि में अराजकता के खिलाफ संयुक्त छात्र संगठन का एक दिवसीय उपवास। Voice of Darbhanga

दरभंगा: दरभंगा टावर के गांधी प्रतिमा के प्रांगण में संयुक्त छात्र संगठन की ओर से एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जहां उपवास पर बैठे दर्जनों लोगों ने आरोप लगाते हुए बताया कि लतित नारायण मिथिला विवि के वीसी प्रो. साकेत कुशवाहा भ्रष्टाचारी व असमाजिक लोगों तत्वों को विवि में संगरक्षण देने का काम करते हैं.
साथ ही संयुक्त छात्र संगठन के दर्जनों उपवास पर बैठे सदस्यों ने कहा कि विवि में इतने भ्रष्टाचार के मामले उजागर हुए हैं. उसके बावजूद भी महामहिम की नजर उक्त भ्रष्टाचार पर नहीं पड़ रहा है. उपवास पर इंसाफ मंच, एनएसयूआई, जनअधिकार छात्र परिषद सहित अन्य छात्र संगठनों के सदस्यों ने भाग लिया.

