Home मुख्य सोने की लालच में फंसी महिला हुई ठगी का शिकार। Voice of Darbhanga
मुख्य - January 4, 2017

सोने की लालच में फंसी महिला हुई ठगी का शिकार। Voice of Darbhanga

img_20170104_213140_725

दरभंगा: सोने की लालच में बुधवार को एक महिला ठगी का शिकार हो गयी. हुआ यूँ कि बहादुरपुर प्रखंड अंतर्गत कुशोथर गांव की एक महिला अपने छोटे बच्चे के साथ पैसा निकासी हेतु लहेरियासराय स्थित बैंक आॅफ इंडिया पहुंची. ढ़ाई हजार रुपये की निकासी भी कर ली. जैसे ही बैंक से निकलकर लहेरियासराय टॉवर जाने वाली मुख्य सड़क पर पहुंची की एक आदमी ने उसे सोने का एक जोड़ा कान वाला दिखाकर मजबूरी में बेचने की विवशता जताते हुए खरीद लेने का आग्रह किया. महिला ने भी अच्छी सोने की कान की जोड़ी देख लालच में पड़कर तुरंत खरीद लिया और जब उसे ज्वेलर्स की दुकान पर उसकी कीमत जानने के उद्देश्य से पहुंची तो हकीकत जान दहाड़ें मार रोने लगी. दरअसल चांदी के झुमके पर सोने का पानी चढ़ा हुआ था.
सौ0: ए जिलानी

Share

Leave a Reply