Home मुख्य किराना दुकान से शराब बरामद, तीन गिरफ्तार। Voice of Darbhanga
मुख्य - January 4, 2017

किराना दुकान से शराब बरामद, तीन गिरफ्तार। Voice of Darbhanga

img-20170104-wa0201

दरभंगा। नेहरा ओपी पुलिस ने मंगलवार की रात रात्रि गश्ती के दौरान दो जगहों पर छापेमारी कर शराब के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ करते हुए शराब के साथ किराना दुकानदार सहित तीन लोगों को गिरफ़्तार किया। एक बाइक जब्त की। तीनों को बुधवार जेल भेज दिया गया। यह जानकारी मनीगाछी थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने दी। उन्होंन बताया कि नेहरा ओपी अध्यक्ष रंजन कुमार ने मंगलवार की रात सकरी- शिवराम मुख्य सड़क पर पैठान कबई गांव के पास दो बाइक सवार को रोका। तलाशी के दौरान इसके पास से हरियाणा निर्मित 375 एमएल की इम्पेरियर ब्लू शराब बरामद की गई। इसके बाद बाइक सवार फरदाहा निवासी राजा चौपाल एवं हरि नारायण चौपाल को गिरफ़तार कर लिया गया। पूछताछ में दोनों ने मनीगाछी थाने के बेहटा गांव निवासी व किराना दुकानदार कन्हैया चौधरी की दुकान से शराब खरीदने की बात कही। नेहरा ओपी अध्यक्ष ने इसकी सूचना मनीगाछी थानाध्यक्ष को दी। उसके बाद दोनों थानाध्यक्षों ने मिलकर बेहटा स्थित कन्हैया चौधरी की दुकान पर छापेमारी की तो दुकान से 375 एमएल की चार एवं 180 एमएल की तीन बोतल झारखंड एवं हरियाणा निर्मित विदेशी शराब बरामद की।

Share

Leave a Reply