Home मुख्य पत्रकारों की हो रही हत्या के विरोध में भाजयुमो ने फूँका नितीश का पुतला। Voice of Darbhanga
मुख्य - January 5, 2017

पत्रकारों की हो रही हत्या के विरोध में भाजयुमो ने फूँका नितीश का पुतला। Voice of Darbhanga

img_20170105_174407_390

दरभंगा: भाजपा युवा मोर्चा की दरभंगा जिला इकाई ने गुरुवार को जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार झा के नेतृत्व में समस्तीपुर में हुए पत्रकार ब्रजकिशोर सिंह की निर्मम हत्या एवं अन्य पत्रकारों की हुई हत्याओं के विरोध में मुख्यमंत्री नितीश कुमार का पुतला दहन किया। लहेरियासराय टावर पर आयोजित इस पुतला दहन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री झा ने कहा कि जब से बिहार में महागठंबधन की सरकार बनी है, लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ पत्रकारों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। पुरे राज्य में जंगलराज व्याप्त है।
इस कार्यक्रम में पूर्व नगर अध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना, राहुल ठाकुर, आशुतोष झा आदि सहित अनेक कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

Share

Leave a Reply