Home मुख्य नोटबन्दी के खिलाफ धरना को सफल बनाने केलिए कांग्रेस ने कसी कमर। Voice of Darbhanga
मुख्य - January 5, 2017

नोटबन्दी के खिलाफ धरना को सफल बनाने केलिए कांग्रेस ने कसी कमर। Voice of Darbhanga

img_20170105_181601_519

दरभंगा: अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार आगामी 6 जनवरी को नोटबंदी के खिलाफ होने वाले धरना-प्रदर्शन की तैयारी को लेकर गुरूवार को बलभद्रपुर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेसजनों की एक बैठक जिलाध्यक्ष सीताराम चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में श्री चौधरी ने अपने पदाधिकारियों से शुक्रवार को कमिश्नरी के सामने धरना स्थल पर नोटबंदी के खिलाफ होने वाले धरना की तैयारी पर पर विचार विमर्श किया।
धरना में बिहार सरकार के प्रत्यायुक्त विधान समिती के सभापति सह रोसड़ा के विधायक डॉ.अशोक कुमार व एआईसीसी से नियुक्त (नोटबंदी कार्यक्रम) के प्रभारी, दुलु अहमद भी उपस्थित रहेंगे। इस धरना कार्यक्रम में जिला अंतर्गत सभी प्रखंड के अध्यक्ष अपने अपने कार्यकर्त्ताओं के साथ सैकड़ों की संख्या में भाग लेंगे।आज की बैठक में कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष श्री अरुण कुमार झा, रामपुकार चौधरी, जिला प्रवक्ता मो.असलम, मनोज झा, कन्हैया झा, माधव ठाकुर, मिथलेश पासवान, महादेव पासवान, राज कुमार पासवान, हशमत अंसारी, दिनेश गंगनानी, दिनेश्वर राय, रमन कुमार झा, नविन कुमार, सुमित कुमार, परमानंद झा, आदि ने अपने अपने विचार दिए।

Share

Leave a Reply