Home मुख्य पत्रकार की हत्या के विरोध में पत्रकारों ने निकाला आक्रोश मार्च। Voice of Darbhanga
मुख्य - January 5, 2017

पत्रकार की हत्या के विरोध में पत्रकारों ने निकाला आक्रोश मार्च। Voice of Darbhanga

img_20170105_211039_839

दरभंगा : गुरूवार को बेनीपुर अनुमंडल अंतर्गत अलीनगर, घनश्यामपुर एवं बेनीपुर के पत्रकारो ने पत्रकारों पर हो रहे लागतार हमले एवं पत्रकारों के हत्या औऱ कल समस्तीपुर में हुए दैनिक भास्कर अखबार के पत्रकार ब्रज किशोर ब्रिजेश की हुई हत्या को लेकर जिला के कई पत्रकारों ने अलीनगर मिडिल स्कूल से प्राथमिक स्वास्थ केंद्र होते हुए अलीनगर थाना औऱ प्रखंड होते हुए आक्रोश मार्च निकाला। साथ ही सभी पत्रकारों ने ब्रिज किशोर ब्रिजेश के आत्मा के शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा। पत्रकारों ने अपने अपने विचारों सामने रखा जिसमे कहा गया कि हम सभी पत्रकार एकजुट होकर कार्य करेंगे भले ही हम सभी अलग-अलग बैनर तले कार्य करते हैं लेकिन किसी भी तरह की कोई संकट के समय हम सब एक होकर कार्य करेंगे। पत्रकारों द्वारा बिहार सरकार को सुचना दिया गया है कि मृतक ब्रज किशोर ब्रिजेश के परिवार को पचीस लाख तक का मुआवजा दिया जाए औऱ उनके परिवार के किसी सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए और अब से सभी पत्रकारों के साथ ऐसी घटना न हो इसकी जिम्मेदारी ले। इससे पहले सीवान एवं सासाराम में भी पत्रकारो की हत्या की गई है। आक्रोश मार्च में मो० सारिम, एम राजा, देवचन्द्र, मो० जिलानी, फरीद सिद्दीक़ी, प्रमोद कुमार, मिथिलेश कुमार, शशिप्रकाश, मनोज कुमार, फखरे आलम व अन्य कई पत्रकार मौजूद रहे।

Share

Leave a Reply