Home मुख्य रोगी कल्याण समिति के नयी कमिटी का हुआ गठन। Voice of Darbhanga
मुख्य - January 5, 2017

रोगी कल्याण समिति के नयी कमिटी का हुआ गठन। Voice of Darbhanga

img_20170105_212531_783

दरभंगा: जिले के केवंटी प्रखंड में रोगी कल्याण समिति की बैठक गुरूवार को सामुदायिक चिकित्सा केंद्र रनवे- केवटी में हुई। इसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सह प्रभारी चिकित्सा पदाघिकारी डॉ निर्मल कुमार लाल ने की।
बैंठक में सर्वप्रथम बतौर अध्यक्ष सह प्रभारी चिकित्सा पदाघिकारी डॉ लाल ने पूर्व की समिति को निरस्त करते हुए नये समिति के गठन कर सदस्यों के नामों की घोषणा की। नये गठित समिति पर आपत्ति जताते हुए प्रमुख रेखा देवी ने इसमें पदेन सदस्यों की भी राय की आवश्यकता जतायी। उन्होंने आगे होने वाले गठित रोगी कल्याण समिति में पदेन सदस्यों की राय की अनिवार्य रूप से होने की बात कही। बैठक में इसे गंभीरता से लिया गया।
बैठक में पूर्व की बैठक में लिए गए चिकित्सक, दवा, बिजली व भोजन तथा अस्पताल की साफ- सफाई आदि कार्यो में प्रगति का अवलोकन किया गया। जिसपर पुनः अमल की आवश्यकता जतायी गयी। बैठक में रोगियों को मिलने वाले भोजन, बिजली तथा अस्पताल की साफ- सफाई की व्यवस्था में सुधार लाने के लिए समिति के सचिव डॉ. कसीम अहमद फैजी की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति गठित की गयी। वहीं अस्पताल परिसर के सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव विधायक को भेजने, पूर्व अस्पताल के पुराने भवन परिसर की सुरक्षा की दृष्टिकोण से घेराबंदी का मुद्दा सदस्यों के द्वारा उठाया गया।
इस पर प्रमुख ने मनरेगा से निर्माण कराने को लेकर पीओ को प्रस्ताव भेजे जाने की बात कहीं। वहीं अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रैयाम परिसर की घेराबंदी किये जाने तथा परिसर मे दस कमरे की बनी भवन को अभी तक विभाग को सिपुर्द नहीं किये जाने का मुद्दा जिस मो. शमीउल्लाह खां ने उठाया। जबकि अस्पताल परिसर में ठंड के मद्देनजर अलाव जलाने सहित कई मांग इमाम हसन सहित कई सदस्यों ने रखीं। सभी मुद्दे पर विचार विमर्श कर सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। बैठक में स्वास्थ्य प्रबंधक दीपक कुमार, डाॅ. एसएम आलम, अब्दुल मन्नान अंसारी, हुक्म देव यादव, फूल कुमारी देवी तथा साधना देवी आदि मौजूद थे।

Share

Leave a Reply