Home मुख्य संयुक्त छात्र संगठन ने मशाल जुलूस के साथ किया नुक्कड़ सभा। Voice of Darbhanga
मुख्य - January 5, 2017

संयुक्त छात्र संगठन ने मशाल जुलूस के साथ किया नुक्कड़ सभा। Voice of Darbhanga

img_20170105_213937_264

दरभंगा: आज पूर्वनिर्धारित कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ सभा का आयोजन शहर के विभिन्न चौक चौरहो पर किया गया और कुलपति के तीन साल के काले कारनामे एवं दीक्षांत समारोह के नाम पर हो रहे अबैध उगाही को छात्र शिक्षक आम अवाम के बीच बताया गया।
कार्यक्रम के कड़ी मे नाका 5 से खनका चौक तक मसाल जुलुस छात्र राजद के महानगर अध्य्क्ष प्रवीण प्रशान्त के अधयक्षता एवं छात्र समागम के हेमत राय के संचालन में निकाला गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एआईएसएफ के डॉ सुमन कुमार झा ने कहा कि पिछले तीन साल से मिथला यूनिवर्सिटी विकास का वनवास काट रहा है। कार्यक्रम के नाम पर केवल अपना चेहरा चमकना और अवैध वसूली का कारोबार कुलपति डॉ साकेत कुशवाहा का चल रहा है।कार्यक्रम को मुख रूप से जन अधिकार पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सोनू तिवारी छात्र राजद प्रदेश उपाधयक्ष संतोष गोस्वामी छात्र राजद वि वि अध्य्क्ष विनेश मंडल छात्र जन अधिकार वि वि अध्य्क्ष दीपक झा, छात्र समागम के इमाम, डॉ कलाम, तारिक रहमानी,डॉ शंकर कुमार सिंह आदि छात्र नेताओं ने सभा को संबोधित किया।।

Share

Leave a Reply