
शिक्षा व स्वास्थ को लेकर माले शुरू करेगा व्यापक अभियान। Voice of Darbhanga

दरभंगा : भाकपा माले ने जिले में गिड़ती शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर अभियान चलाने की घोषणा की है. वहीं भूमि व भवनहीन विद्यालयों को चालू करने में प्रशासनिक लापरवाही के खिलाफ आगामी 17 जनवरी को जिलाधिकारी के समक्ष छात्र-युवा-अभिभावकों का प्रदर्शन करने की बात कहीं गई है. उक्त जानकारी माले जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने दी.

