
नितीश के कैबिनेट में मंत्री हैं यहां के विधायक फिर भी नहीं सुधरी सड़कों की दशा! Voice of Darbhanga

बिरौल। प्रवीण कुमार
आपने वह कहावत तो सुनी होगी कि जेबए नेपाल तं कपार जेतो संगे…कुछ ऐसा ही हो रहा है बिरौल अनुमंडल वासियों के साथ। कहने के लिए अनुमंडल क्षेत्र में आने वाली दोनों विधानसभा के विधायक वर्तमान समय में राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री हैं, लेकिन विकास के नाम पर अब भी लोग पक्की सड़क, बिजली और नाले के लिए तरस रहे हैं।
ताजा मामला बिरौल के कोठी पूल से लेकर भाया उछटी-पघारी मार्ग का है। कहा जा रहा है कि इस सड़क की स्थित जर्जर है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह सड़क पघारी, भदहर, पलवा, वैद्यनाथ पुर सहित दर्जनो गाँव को अनुमणडल एवं जिले से जोड़ती है। एकलौती सड़क होने के कारण लोग इसपर चलने को विवश हैं। इतना ही नहीं यह सड़क लाखों लोगो का लाईफ लाईन है। बावजूद इसके आजादी से लेकर आज इस सड़क का निर्माण नहीं किया गया।
स्थानीय लोगों की माने तो बरसात के मौसम में तो अणुमणडल मुख्यालय से उक्त गावों का सम्पर्क लगभग भंग हो जाता है । विषम परिस्थिति में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है।
बताते चले कि वर्तमान समय में गौड़ा बौराम के जदयू विधायक मदन सहनी नीतीश सरकार में कैबिनेट मंत्री का पद संभाल रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि विधायक जीतने के बाद पटना दरभंगा ही रहते हैं। क्षेत्र के विकास से उनका कोई लेनादेना नही रह गया है।

