
यूको बैंक के स्थापना दिवस पर ग्राहक मिलन समारोह का आयोजन। Voice of Darbhanga

दरभंगा: शुक्रवार को शहर के दोनार स्थित यूको बैंक के दरभंगा शाखा में बैंक का 74वां स्थापना दिवस ग्राहकों की सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर दो सौ से अधिक लोगो का जनधन, बचत एवं पेंशन खाता आदि खोल कर एटीएम कार्ड भी उपलब्ध करवाया गया। शाखा प्रबंधक चंदू कुमार ने बताया कि नोटबन्दी में जहाँ अन्य बैंकों में लोगो को समस्या झेलनी पड़ी वहीँ यूको बैंक के सम्मानित ग्राहकों को उनके बैंक द्वारा तत्परता से सेवा दी गयी। शाखा प्रबंधक के साथ साथ बैंक के अन्य कर्मी एन के मिश्रा, आकृति कुमारी, नेहा कुमारी, माधव कुमार झा, राजा एवं रामदुलारी के उपस्थिति में ग्राहक मिलन समारोह का आयोजन किया गया तथा सभी ग्राहकों संग दरभंगावासियों को नव वर्ष की शुभकामना दी गयी।

