
भूमि विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट में पांच घायल। Voice of Darbhanga

दरभंगा: केवटी थाना क्षेत्र के पाराडीह गांव में शुक्रवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई इसमें पांच लोग घायल हो गए।
घायलों में राजेंद्र यादव की पत्नी हीरा देवी व पुत्री खुशबू कुमारी तथा आरती कुमारी के अलावा रामबहादुर यादव व पत्नी निरो देवी हैं। सभी को इलाज के लिए सामुदायिक चिकित्सा केंद्र रनवें-केवटी में भर्ती कराया गया है। वहां से नीरो देवी, हीरा देवी, रामबहादुर यादव तथा आरती कुमारी को प्राथमिक उपचार के बाद डीएमसीएच रेफर कर दिया गया।

