Home मुख्य टी20 के उद्घाटन मैच में पाली ने तुमौल को 55 रन से हराया। Voice of Darbhanga
मुख्य - January 6, 2017

टी20 के उद्घाटन मैच में पाली ने तुमौल को 55 रन से हराया। Voice of Darbhanga

img_20170106_202113_020

दरभंगा: घनश्यामपुर प्रखंड के पाली स्थित रनपरती मैदान पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अहमद अब्दाली की उपस्थिति में प्रखंड प्रमुख मुन्द्रिका देवी ने फीता काट कर मून स्टार ट्वेंटी ट्वेंटी क्रिकेट टूर्नामेंट का विधिवत आगाज किया। इसके साथ ही इस मैदान पर क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन का 25 वां साल पूरा कर लिया गया।
उद्घाटन समारोह के मौके पर आमंत्रित जनप्रतिनिधियों, उपस्थित दर्शक एवं खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए प्रखंड प्रमुख ने एक साल के अंदर मैदान को पूर्णरूप से विकसित एवं आकर्षक बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। साथ ही प्रखंड में इस खेल को प्रचलित करने में मो. हाफिज एवं उनके सहयोगियों के प्रयासों की चर्चा भी की। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी अहमर अब्दाली, पंचायत की मुखिया सहाना एवं जिला परिषद सदस्य दीपक कुमार मिश्र ने भी मैदान के सौंदर्यीकरण के प्रस्ताव का समर्थन करते हुए इसके लिए अपने स्तर से मदद प्रदान करने की बात कही।
वहीं विनोद मिश्र ने उपस्थित लोगो के प्रति आभार प्रकट करते हुए रनपरती मैदान पर खेल के पच्चीस साल के इतिहास का वर्णन किया। उद्घाटन समारोह को राजद प्रखंड अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रसाद यादव, उप प्रमुख नसर नबाब, मुखिया संघ के अध्यक्ष सुधीर ईश्वर, मो. हाफिज ने भी संबोधित किया।सभा की अध्यक्षता रामलोचन झा एवं मंच संचालन मो. अब्दुल हफीज रशीद के द्वारा किया गया।
आयोजन समिति मून स्टार क्रिकेट क्लब के सचिव असलम जावेद ने जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि ट्वेंटी ट्वेंटी के प्रारूप पर आधारित इस पंद्रह दिवसीय टूर्नामेंट में कुल बीस टीम को भागीदारी दी गई है। मौके पर अजय कुमार यादव, देवकीनंदन झा, रंजीत कुमार झा, हसन जावेद मिठ्ठू, मो. रब्बानी, शहादत अली, जीवानन्द झा के साथ साथ सैकड़ों की संख्या में दर्शक मौजूद थे। उद्घाटन मैच तुमौल एवं पाली के बीच खेला गया। इस मैच में तुमौल ने पाली को 55 रन से पराजित कर दिया।

Share

Leave a Reply