
आमसभा में सर्वसम्मति से आंगनवाड़ी सेविका का चयन। Voice of Darbhanga

दरभंगा: केवंटी प्रखंड के कर्जापट्टी पंचायत में बिरने गांव के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 27 पर सेविका के चयन को लेकर शुक्रवार को स्थानीय वार्ड सदस्य अभिमन्यु आशीष की अध्यक्षता व पर्यवेक्षिका रंभा कुमारी की मौजूदगी में आमसभा हुई।
इसमें सर्वसम्मति से उक्त पद के लिए रंजना कुमारी का चयन किया गया। मौके पर पंच नारायण सहनी के अलावा पोषक क्षेत्र के लोग मौजूद थे।

