
बीएचयू के वीसी को मुख्य अतिथि बनाने पर आइसा का विरोध मार्च। Voice of Darbhanga

दरभंगा : ललित नारायण मिथिला विवि के सातवें दीक्षांत समारोह के मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में बीएचयू के कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी को बुलाए जाने को लेकर शुक्रवार को आइसा जिल कमिटी की ओर से विरोध मार्च शहर के एमएलएसएम कॉलेज से शुरू किया गया. जहां विरोध मार्च का नेतृतव आइसा के राज्य कार्यकारणी सदस्य विशाल माझी ने किया. मार्च शहर के रेडियो स्टेशन के समीप जाकर एक विरोध सभा में तब्दील हो गया. जहां सभा की अध्यक्षता आइसा जिला सह संयोजक प्रिंस कर्ण ने किया.
विरोध सभा को संबोधित करते हुए दिल्ली विवि के पूर्व छात्र नेता अभिषेक कुमार ने ललित नारायण मिथिला विवि के कुलपति प्रो. साकेत कुशवाहा पर आरोप लगाते हुए कहा कि विवि के कुलपति विवि को संघी वातावरण में ढ़ालना चाहते हैं. जिसे आइसा कभी सफल नहीं होने देगा वहीं उन्होंने दीक्षांत समारोह में बीएचयू के कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी को मुख्य अतिथि बनाये जाने को लेकर कहा कि त्रिपाठी संघ के विचार धारोओं के पोषक हैं. वहीं सभा को संबोधित करते हुए आइसा राज्य सह सचिव संदीप कुमार चौधरी ने कहा की 7 वें दीक्षांत समारोह के मौके पर महामहिम राज्यपाल आने वाले हैं.
उन्होनें बताया कि लानामि विवि के कुलपति के खिलाफ छात्र संगठनों की ओर से कई आवेदन दिए गए थे मगर उस पर कोई सुनवाई नहीं हो सकी. विरोध मार्च में रोहित सिंह, मयंक कुमार, दिलीप कुमार, संतोष सम्राट, किशोर कुमार, सोहन कुमार, शैलेश कुमार, सुमन कुमार, मिलन कुमार, रमन कुमार निराला, राहुल कुमार, सोनू कुमार झा, दिनेश कुमार झा, हरिओम, रौशन, चन्दन आदि छात्र नेता शामिल थे.

