
नोटबंदी के विरूद्ध कांग्रेस का प्रदर्शन। Voice of Darbhanga

दरभंगा : नोटबंदी के खिलाफ अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटि के निर्देश पर जिला कांग्रेस की ओर से जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना दिया गया. धरनार्थी नोटबंदी के खिलाफ पांची सूत्री मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद कर रहे थे. धरना का नेतृत्व जिलाध्यक्ष सीता राम चौधरी ने किया. मुख्य मांगों में सवाल पूछा गया कि देश के सभी लोगों से कितना कालाधन आया? जिसको नोटबंदी से आर्थिक नुकसान और कितनी जाने गवानी पड़ी, उन्हें आप ने मुआवजा क्यों नहीं दिया. नोटबंदी से तीन महीने पूर्व रूपया जमा करने वाले व्यक्ति और संस्था का नाम क्यों नहीं बताया गया. 8 नवम्बर 2016 से देश की जनता आपके जवाब का इंतजार कर रही है. कांग्रेस की ओर से धरना के माध्यम से कहा गया कि आपने 50 दिन मांगा था, बैंकों से पैसा निकालने की व्यवस्था सामान्य नहीं हो सकी है. इस मौके पर अरूण कुमार झा, डॉ. पवन कुमार चौधरी, शंभुनाथ चौधरी पालन, डा. गणेश सिंह, दिनेश्वर राय, उग्रनारायण झा, रमेश चौधरी, डा. अरविंद झा, रामपुकार चौधरी, मनोज झा, जय शंकर चौधरी, अखिलेश चौधरी, अपलेन्द्र मिश्रा, प्रेमनाथ सिंह, रमन कुमार झा, शंकर झा, शिव कुमार ठाकुर, तनवीर अनवर, पूनम झा, इंद्रा देवी, दिनेश गंगनानी, मुन्नी देवी, डा. ज्योति, पिंकु गिरी, धनंजय सिंह, संजय मिश्रा, राम विलास सिंह आदि ने विचार व्यक्त किया.

