Home मुख्य महंथ के विरूद्ध पर्चाधारियों का मशाल जुलुस। Voice of Darbhanga
मुख्य - January 7, 2017

महंथ के विरूद्ध पर्चाधारियों का मशाल जुलुस। Voice of Darbhanga

fb_img_1483828588346

केवटी  : पर्चार्धारियों की कब्जा वाली जमीन कब्जा करने व पचाढ़ी महंथ के बढ़ रहे जुलूम के खिलाफ शनिवार को पचार्घारियों ने मशाल जुलूस निकाला. भूमि संघर्ष मोर्चा छाछा-पचाढ़ी पंचायत इकाई के बैनर तले पचाढ़ी चौक से निकली जुलूस में शामिल पचार्घारियों ने महंथ के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहें थे. जुलूस पचाढ़ी चौक से चलकर रामपुर, फुलकाही आदि गांव होते हुए रैयाम चौक पहुंचकर कर सभा में तब्दील हो गई. इस अवसर पर पचार्घारियों को संबोधित करते हुए पूर्व विघान पार्षद मिश्रीलाल यादव ने कहा कि सिलिंग कानून जब तक बिहार में लागू हैं,  तब तक पचार्घारियों को कोई बेदखल नहीं कर सकता हैं. बेदखल करने और कानून को हाथ में लेने वाले को सजा भुगतना होगा. उन्होंने कहा कि 1975 से अब तक जमीन गरीब पर्चाधारी के कब्जें में हैं. श्री यादव ने महंथ के खिलाफ 9 जनवरी को अंचल मुख्यालय पर आहुत घरना में अघिकाघिक भागीदारी का आह्वान किया.  ई.घीरज यादव ने पचाढ़ी महंथ द्वारा उच्च न्यायालय के गलत डिग्री बताकर पचार्वाली जमीन से लोगों को बेदखल करने तथा उसे झूठे मुकदमें में फंसाने की निंदा की. अध्यक्ष कुसे दास की अध्यक्षता में हुए सभा में ललित यादव,  देवनारायण यादव, विन्देश्वर राम,  परीक्षण सदा, हीरालाल यादव , अनवरी खातून,  महीचन चौपाल,  सुशील चौपाल,  भिखारी यादव समेत कई ने अपना विचार रखा.

Share

Leave a Reply