Home मुख्य रोगी कल्याण समिति की बैठक में बेड बढ़ाने का किया निर्णय। Voice of Darbhanga
मुख्य - January 7, 2017

रोगी कल्याण समिति की बैठक में बेड बढ़ाने का किया निर्णय। Voice of Darbhanga

fb_img_1483828928964

बेनीपुर : लंबे अरसे के बाद शनिवार को बहेड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर रोगी कल्याण समिति की बैठक  प्रमुख मनोज मिश्र के अध्यक्षता में हुई. बैठक में आज सभी सदस्यो ने सर्वसम्मति से अस्पताल में बेडो की संख्या बढाने तथा अस्पताल प्रांगण में रोगीयो के लिये एक और भवन का निर्माण कार्य करवाने संबधित प्रस्ताव को ध्वनिमति से पारित कर दिया. बैठक की कार्यवाही शुरू होते ही सदस्यो ने अस्पताल में महिलाओं का बंध्याकरण किये जाने के बाद बेडो के अभाव में फर्ष पर इस ठंड के मौसम में बिना चादर एवं कंबल दिये हुये ही सुलाने का मामला उठाया. जिसके बाद बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्रमुख मनोज मिश्र ने बैठक से ही सिविल सर्जन को अपने मोवाईल फोन से फोनकर इस संबंध में पूछा तो सिविल सर्जन ने बताया कि महिलाओं का बंध्याकरण आॅपरेषन करने के बाद उनके लिये कंबल, चादर, तकिया सहित दवा देने की व्यवस्था अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को करना है, इसके लिये उनहे फंड उपलब्ध करवा दिया गया है. वही बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा0 अमरनाथ झा का कहना था कि उन्हे प्रति महिला 100 रूपया उपलब्ध करवाया जाता है जिससे कि महिलाओं के लिये उक्त सभी समान उपलब्ध कराना संभव नही है. बैठक में मौजूद विधायक प्रतिनिधि मो. कुद्दुस ने कहा कि मरीजो के लिये बेड तथा अस्पताल प्रांगण में नये भवन का निर्माण कराया जाना अतिआवश्यक है. इसलिये इसका प्रस्ताव पारित कर स्थानीय विधायक सुनील चौधरी को उनके  ऐच्छिक कोष से राशि उपलब्ध करवाने के लिये सदस्यो द्वारा आग्रह किया जाय. जिसके बाद सभी सदस्यो ने एक स्वर से उक्त दोनो प्रस्ताव को परित कर दिया. बैठक में सदस्यो ने अस्पताल में ईमरजेंसी सेवा शुरू होने के लिये प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को धन्यवाद दिया. बैठक में अस्पताल के मरीजो को भोजन नही दिये जाने का मामला भी सदस्यो ने उठाया. सदस्यो ने अस्पताल के साफ सफाई पर भी विशेष ध्यान देने की बात प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से कही. बैठक में सदस्य जीवनाथ झा, शैलेन्द्र मोहन पासवान, डा0 गंगा नारायण सिंह सहित सभी सदस्य एवं कई कर्मी भी मौजुद थे.

Share

Leave a Reply