Home मुख्य अतिक्रमण हटाने के क्रम में आगजनी एवं रोड़ेवाजी, जेसीबी मशीन क्षतिग्रस्त। Voice of DarbhangaDarbhanga
मुख्य - January 7, 2017

अतिक्रमण हटाने के क्रम में आगजनी एवं रोड़ेवाजी, जेसीबी मशीन क्षतिग्रस्त। Voice of DarbhangaDarbhanga

fb_img_1483829282604

जाले : जाले में चल रहे अतिक्रमण मुक्ति अभियान के दौरान शनिवार की दोपहर, संयोग कहे या प्रायोजित कि कमतौल रेल स्टेशन के पश्चिम रेल परिसर स्थित खाली किये मिठाई दुकान से आग की लपटे उठी की अभियान से नाराज अतिक्रमण कारियो व आक्रोशित लोगों ने अभियान में लगे अधिकारियों व पुलिस बल से नोक झोंक कर अतिक्रमण मुक्ति अभियान में लगे जेसीबी को निशाना बना, पथराव बाजी कर जेसीबी के शीशे चूर-चूर कर दिये. जेसीबी चालक ने जेसीबी को रेल गुमती पर छोड़ व भाग कर जान बचाई. जब तक पुलिस व अधिकारी सचेत होते की आक्रोशित लोग जेसीबी पर अपना गुस्सा उतार भागने में कामयाब रहे. रेल परिसर पूर्ण रूपेण अतिक्रमण मुक्त नहीं हो सका है. सीनियर सेक्शन इंजिनियर (वर्क्स) टी सी राय , बतौर दंडाधिकारी जाले अंचलाधिकारी कैलाश चौधरी, आर पी एफ के इन्स्पेक्टर एस एन राम व कमतौल थानाध्यक्ष राजकुमार राय संयुक्त रूप से मौजूद पुलिस वलों के साथ स्थिति की नियंत्रण में कार्रवाई की तैयारी में लग गए है. मालुम हो कि अतिक्रमण कारियो से रेल परिसर की भूमि को मुक्त कराने के लिए सभी औपचारिक्ता पूरी कर रेल विभाग शनिवार को सीनियर सेक्शन इंजिनियर (वर्क्स) टी सी राय के नेतृत्व में आरपीएफ, जीआरपी, स्थानीय कमतौल थाना पुलिस के अधिकारी व भारी संख्या में पुलिस वलों को लगाया. अभियान में शामिल जे सी बी ने रेल के कनीय अभियंता प्रकाश चंद्र की नापी व शिनाख्ती पर भारी पैमाने पर अतिक्रमण मुक्ति अभियान शांतिपूर्वक चल रहा था. सभी अतिक्रमणकारी अपने-अपने अतिक्रमणस्थल से सामान हटा कर रेल ट्रैक का सहारा लिए हुए थे. यह परिसर दरभंगा जिला के कमतौल एवं मधुबनी जिला के विस्फी थाना क्षेत्र के सीमा पर अवस्थित है. कमतौल थाना क्षेत्र में अभियान शांन्ति पूर्वक संपन्न कराकर विस्फी थांना क्षेत्र में प्रवेश किया. अभियान को चले हुए करीब तीन घंटे हुए थे कि खाली किये विस्फी थांना क्षेत्र के  एक मिठाई दुकान की झोपड़ी में अचानक लगी आग से लपटे उठने लगी. आग पर काबू पाने के नाम पर कुछ अतिक्रमण कारियो ने आक्रोश का प्रदर्शन कर एक ओर अधिकारियों से उलझना शुरू कर दिया वही दूसरी ओर जेसीबी पर हमला बोल व  खदेड़, रोड़ेवाजी कर जेसीबी को क्षतिग्रस्त कर दिया. इस अभियान में रेल विभाग के सीनियर सेक्शन इंजिनियर (वर्क्स)टी सी राय समेत जाले अंचलाधिकारी कैलाश चौधरी, सीतामढ़ी आरपीएफ इन्स्पेक्टर एस एन राम, आरपीएफ स0अ0नि0 सुदामा यादव, दरभंगा जी आर पी के स0अ0नि0 एस राय, रेल के कनीय अभियंता प्रकाश चंद्र, कमतौल थानाध्यक्ष राजकुमार राय, कमतौल थाना के स0अ0नि0 ललन शर्मा व भारी संख्या में पुलिस बल तैनात थे. वहीं कमतौल रेल स्टेशन परिसर में तीन घंटे चले अतिक्रमण मुक्ति अभियान के कारण कमतौल-भड़वाड़ा पथ में लगी दर्शको की भीड़ व  मौजूद भारी संख्या में पुलिस बलों को देख अभियान स्थल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई ।कई वाहनों ने वैककल्पिक मार्ग का रुख अपनाया. वही ठीक रेल गुमती फाटक के समीप, अभियान में लगे जेसीबी को क्षतिग्रस्त कर दिए जाने स यह पथ पुरे छह घंटे बाधित रहा.

fb_img_1483829278371

Share

Leave a Reply