
नगद रहित भुगतान को लेकर साक्षरता शिविर। Voice of Darbhanga

केवटी : सेंट्रल बैंक आॅफ इंडिया केवटी – रनवें शाखा की पैगंबरपुर गांव स्थित ग्राहक सेवा केंद्र में नकद रहित भुगतान को लेकर शनिवार को साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन करते हुए अग्रणी जिला प्रबंधक जीएन चौधरी ने नकद रहित भुगतान व्यवस्था के प्रति लोगों को जागरूक करने पर बल दिया. उन्होंने कहा कि इसके लिए जानकार लोगों को आगे आना चाहिए. श्री चौधरी ने इस व्यवस्था के तहत होनेवाली परेशानी से भी लोगों को अवगत कराने को कहा अग्रणी जिला प्रबंघक ने बताया कि अब बैंको में राशि देने से कहीं अघिक नकद रहित भुगतान की व्यवस्था ही चलेगीं. श्री चौघरी ने लोगों से आघार कार्ड व मोबाइल से खाता को जोड़ने , रूपे डेविट कार्ड बैंक से प्राप्त करने का अनुरोघ किया. वहीं ई- वालेट , आघार एनेबल्ड पेमेंट सिस्टम, कार्डस पीओएस , यूपीआई व यूएसएसडी , भीम एप आदि के बावत विस्तृत जानकारी देते हुए नकद रहित भुगतान के लिए उन्होंने लोगों से अपील की. वित्तीय साक्षरता केंद्र के काउंसिलर राजेंद्र पोद्दार ने नकद रहित भुगतान व्यवस्था पर विस्तार से प्रकाश डाला और मोबाइल बैंकिंग के बारे में लोगों को बताया. वहीं बैंक मित्र मोहन कुमार सिंह ने कहा कि नकद रहित भुगतान सहज हैं. इससे समय की बचत होगी. उन्होंने इसके विविध विघियों पर प्रकाश डाला. मौके पर जीवछ झा, अनील कुमार लाल दास, शिवशंकर झा, मो. सलाउद्दीन, परमानंद झा, रामविलास ठाकुर, नीलांबर प्रसाद समेत कई मौजूद थे.

