
खबर का असर: शिकारमाही की खबर पर अधिकारियों ने लिया संज्ञान। Voice of Darbhanga

दरभंगा। बिरौल अनुमंडल के विभिन्न चौरों में प्रवासी पक्षियों की शिकारमाही किए जाने की सूचना पर एसडीओ व डीएसपी ने संयुक्त रुप से छापामारी की। ज्ञात हो कि गत 5 जनवरी को वॉइस ऑफ़ दरभंगा पर बिरौल, गौड़ाबौराम,कुशेश्वरस्थान के विभिन्न चौरों में विदेशी पक्षियों के फंसाने व मारे जाने की खबर लिखी गयी थी। इसको लेकर अनुमंडल के दोनों वरीय पदाधिकारियों ने सुबह से ही विभिन्न चौरों को औचक निरीक्षण किया।

