
दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, जांच में अस्पताल पहुंचे एएसपी। Voice of Darbhanga

दरभंगा: दरभंगा के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में अपने बेटे का इलाज़ कराने आई महिला ने अपने साथ बीती रात दुष्कर्म होने की शिकायत की। पीड़ित महिला ने बलात्कार का आरोप अस्पताल के ही एक तथाकथित कर्मचारी (ड्रेसर) विपिन कुमार पर लगाते हुए महिला थाना में प्राथमिकी भी दर्ज करा दी और पुलिस ने भी तत्परता दिखाते आरोपी को गियाफ्तार कर लिया । मौके पर जांच करने दरभंगा के एएसपी दिलनवाज़ अहमद खुद दल बल के साथ पहुचे और घटनास्थल का निरक्षण किया। अब पुलिस एक मेडिकल बोर्ड बनाकर पीड़ित महिला के मेडिकल करने की तैयारी कर रही है । इधर अस्पताल अधीक्षक ने आरोपी विपिन कुमार को अस्पताल का कर्मचारी नहीं बताया जबकि आरोपी अपने आपको अस्पताल का प्राइवेट ड्रेसर बता रहा है ।
दरअसल पूरा मामला दरभंगा अस्पताल (DMCH) से जुड़ा है जहाँ रोसड़ा की रहनेवाली एक महिला अपने बच्चे का इलाज़ कराने पांच दिन पहले दरभंगा अस्पताल पहुची थी जहा उसे पता चला उसके बच्चे का पाँव टूट चुका है पांच दिन तक अस्पताल में रहते हुए भी बच्चे का पाँव प्लास्टर नहीं होने के कारण महिला परेशान थी । अस्पताल के प्रत्येक कर्मचारी से बच्चे के टूटे पाँव को प्लास्टर करने की गुहार लगाती पर कोई फाइदा नहीं हुआ । आखिरकार बीती रात आरोपी विपिन कुमार ने पीड़ित महिला को मदद का भरोसा दिलाया जिसके बाद जरुरी दवा खरीदने के नाम पर महिला को बहला – फुसलाकर अस्पताल से बाहर लगाया और अस्पताल से 500 मीटर की दूरी पर एक निजी नर्सिंग होम में ले जाकर के पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। महिला जैसे ही विपिन की कब्जे से आज़ाद हुई जोर से शोर मचाने लगी। तब अस्पताल में लगे सुरक्षाकर्मी और स्थानीय लोगों की मदद से आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई और पुलिस मौके पर पहुंच कर पीड़ित महिला के व्यान पर महिला थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर अनुसंधान कर रही है।

