Home मुख्य सांसद के शिलान्यास के बाद भी नही शुरू हुआ काम, कल ग्रामीण करेंगे सड़क जाम। Voice of Darbhanga
मुख्य - January 8, 2017

सांसद के शिलान्यास के बाद भी नही शुरू हुआ काम, कल ग्रामीण करेंगे सड़क जाम। Voice of Darbhanga

img-20170108-wa0148

दरभंगा: जिले के मनीगाछी के राघोपुर-पैठानकबई सडक निर्माण मोर्चा के बैनर तले होने वाले आंदोलन की तैयारी पूरी कर ली गयी है। सोमवार 09 जनवरी को दिन के नौ बजे सकरी धरौरा मुख्य पथ को जाम करके जनप्रतिनिधियो का विरोध किया जाएगा। समिति के सदस्यो ने बताया कि यह सड़क आसपास के कई गांवो को जोडने के लिए अति महत्वपूर्ण  सडक है परंतु शिलान्यास  होने के बावजूद  निर्माण कार्य शुरू ना होना जनप्रतिनिधि एवं सरकार की संवेदनहीनता का परिचायक है। सडक निर्माण  कार्य  नही शुरू होने को लेकर संघर्ष  के बैनर तले सैकड़ो आम नागरिक इस आंदोलन  मे भाग लेंगे।

ज्ञात हो कि 1 अगस्त  2016 को भाजयुमो मनीगाछी,  मनीगाछी भाजपा के नेताओ और राघोपुर के ग्रामीणो द्वारा  विरोध स्वरूप  सडक पर धनरोपनी के बाद 11 सितंबर 2016 को दरभंगा के सांसद किर्ती झा आजाद के द्वारा शिलान्यास  किया गया था। परंतु  एक बार फिर से यह सडक टेन्डर मे चले जाने से ग्रामीणो मे काफी आक्रोश है। पिछले पच्चीस  सालो से इस सडक पर एक छटाक मिट्टी भी नही दिया गया है। इसी को देखते हुए दोनो ग्रामीणो ने एक संघर्ष  मोर्चा का गठन किया है  जिसके बैनर तले  9 जनवरी को आंदोलन का शंखनाद  किया जाएगा।

वहीं इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सांसद कीर्ति आज़ाद ने बताया कि विभागीय टाइपिंग मिस्टेक के कारण इसका पुनः निविदा करना पड़ा जिस कारण काम शुरू होने में विलंब हुआ। विभाग ने अपनी गलती स्वीकारी और पूरी प्रक्रिया कर ली गयी है। एक से डेढ़ महीने में काम स्वतः शुरू हो जाएगा। आंदोलन के नाम पर ओछी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए सांसद ने कहा कि यदि यह स्थगित या रदद् हुआ होता तो आंदोलन का औचित्य बनता था। पर यह निर्माण न ही स्थगित हुआ और न ही रदद्। भूल किसी से भी हो सकती है। विभाग ने अपनी भूल स्वीकारी भी है। इसकी जांच कर लें। भूल स्वीकार कर सुधार किया गया और काम शुरू होने वाला है। ऐसे में सिर्फ ओछी राजनीति केलिए कुछ राजनितिक स्वार्थ से प्रेरित तत्व सड़क जाम आदि करने का ड्रामा कर रहे हैं। उन्होंने लोगो से अपील कि ऐसे बेमतलब के आंदोलन करने वाले को प्रोत्साहन न दें।

img-20170108-wa0151

Share

Leave a Reply