Home मुख्य बेहतर शिक्षा के बिना शराबबंदी अधूरी : धीरेन्द्र। Voice of Darbhanga
मुख्य - January 8, 2017

बेहतर शिक्षा के बिना शराबबंदी अधूरी : धीरेन्द्र। Voice of Darbhanga

img-20170108-wa0204

दरभंगा: बहादुरपुर प्रखंड के देकुली मिर्जापुर में सभा को संबोधित करते हुए माले पोलित ब्यूरो सदस्य धीरेन्द्र झा ने आज यहां कहा कि साक्षरता और बेहतर शिक्षा के बिना शराबबंदी व नशाबंदी अधूरा रहेगा. उन्होंने सात निश्चयों में भूमि सुधार के साथ शिक्षा और स्वास्थ्य के अधिकार को भी जोड़ने की बात कही. माले बहादुरपुर देकुली लोकल कमिटि की ओर से आयोजित शिक्षा विकास सम्मलेन को संबोधित कर रहे थे. सम्मलेन की अध्यक्षता मुखिया नंदलाल ठाकुर ने किया. अपने संबोधन में श्री झा ने आरोप लगाया कि नीतीश सरकार में शिक्षा और स्वास्थ्य की स्थिति लगातार गिर रही है. जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने  उच्च विद्यालय बनाने की मांग की है. सम्मेलन को शिव कुमार झा, लक्ष्मी पासवान, कल्याण भारती, हरि पासवान, जमालउद्दीन, परमेश्वर पासवान, गजेन्द्र नारायण शर्मा, संदीप चौधरी, अभिषेक कुमार, पप्पु पासवान, उमेश प्रसाद साह, धीनेश चंद्र साह, देवेन्द्र साह, कृष्ण मुरारी साह, रोहित सिंह, गणेश महतो, किशुन पासवान, चांदमुनी देवी, संगीता देवी, दायजी देवी, राजश्ो पासवान, मोहन साह, कृष्ण कुमार महतो, हरिश्चंद्र पासवान आदि ने संबोधित किया.

Share

Leave a Reply